Banner
Banner
5189 पार होने पर 5247 पर नजर Print E-mail

विपुल वर्मा, तकनीकी विश्लेषक

आज भारतीय शेयर बाजार एक मजबूत शुरुआत करने के बाद सकारात्मक रुझान के साथ जमने (कंसोलिडेट) की कोशिश करेंगे।

लंबी छुट्टी से पहले निवेशक कुछ सावधानी बरतेंगे, जिसके कारण वे सौदे खुले छोड़ने के बदले मुनाफावसूली कर सकते हैं। मगर बुधवार की तेजी के बाद बिकवाली सौदे कटने के चलते गिरावट की संभावना सीमित ही रहेगी। दरअसल निवेशक इस बाजार में प्रवेश करने के मौके तलाशते रहेंगे। फिलहाल बाजार में तेजी का रुख दिख रहा है और जल्दी ही यह हाल के ऊँचे स्तर को छू सकता है। इसके बाद बाजार में नयी तेजी देखने को मिल सकती है।
तकनीकी रूप से निफ्टी को पहली बाधा 5189 पर मिलने की संभावना है। अगर यह बाधा अच्छे कारोबार के साथ पार हो जाती है तो और तेजी आने की उम्मीद रहेगी, क्योंकि अगली बाधा 5247 के स्तर पर होगी। कुल मिलाकर आज अच्छा दिन रहेगा, जिसमें खरीदारी के मौके मिलेंगे। (शेयर मंथन, 24 दिसंबर 2009)

Last Updated ( Thursday, 24 December 2009 10:38 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.
 
Banner