Home जानकारों की राय नाम चुनें विपुल वर्मा बाजार में गिरावट बढ़ने की आशंका
Banner
Banner
Banner
बाजार में गिरावट बढ़ने की आशंका Print E-mail

विपुल वर्मा, तकनीकी विश्लेषक

आज के कारोबार में निफ्टी पर कमजोरी का दबाव रहेगा। ऐसे में देखना होगा कि निफ्टी को किन स्तरों पर सहारा मिलता है।

मेरे हिसाब से निफ्टी के लिए नीचे की ओर पहला सहारा 5472 और उसके बाद 5441 पर होगा। अगर निफ्टी ज्यादा कारोबार के साथ 5441 भी तोड़ देता है तो 5356 निफ्टी का अगला लक्ष्य और समर्थन स्तर बन जायेगा।
भारतीय बाजार में संभावित गिरावट का दायरा लगातार बढ़ रहा है और मुझे लगता है कि प्रमुख सूचकांक फिसलने वाले हैं। अभी बाजार को कुछ खास घरेलू या विदेशी संकेत नहीं मिल रहे हैं और अब तक यह नकदी (लिक्विडिटी) के दम पर ही गिरने से बचा रहा है। लेकिन अब दुनिया भर में जोखिम वाली परिसंपत्तियों (एसेट्स) पर दबाव बढ़ने लगा है। ऐसे में भारतीय बाजारों पर भी इसका असर पड़ेगा।
हालाँकि आज के कारोबार में नीचे का दबाव रहने के चलते बाधा स्तर ज्यादा महत्वपूर्ण नहीं होंगे, लेकिन तकनीकी नजरिये से निफ्टी के बाधा स्तर 5514, 5549 और 5557 पर हैं। इसके लिए 5557 का बाधा स्तर महत्वपूर्ण रहेगा। अगर यह स्तर टूटता है तो छोटी अवधि में निफ्टी 5664 तक जा सकता है। वैसी हालत में अनुमान बदल जायेगा और बाजार में बड़ी तेजी की धारणा बनेगी। (शेयर मंथन, 25 अगस्त 2010)

Last Updated ( Wednesday, 25 August 2010 08:48 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.