Home जानकारों की राय नाम चुनें हेमेन कपाड़िया Hemen Kapadia छोटी अवधि में कुछ फिसलेगा बाजार
Banner
Banner
Banner
छोटी अवधि में कुछ फिसलेगा बाजार Print E-mail

हेमेन कपाड़िया, सीईओ, चार्टपंडित.कॉम

भारतीय बाजार आज सीमित दायरे के अंदर ही लग रहे हैं, हालाँकि थोड़ा ऊपरी रुझान बना रहेगा।

मुझे लगता है कि 5188 के ऊपर निकलने के बाद निफ्टी फ्यूचर की एक्सपायरी 5200 के आसपास हो सकती है। लेकिन अगले हफ्ते जब बाजार खुलेंगे तो कुछ नरमी आने की संभावना लगती है।
अभी केवल वायदा एक्सपायरी के चलते बाजार इन स्तरों पर टिक पा रहा है। यहाँ से ऊपर जाने से पहले बाजार में एक नरमी आनी चाहिए। छोटी अवधि में निफ्टी 5050 तक फिसल सकता है। लेकिन मध्यम अवधि में बाजार सकारात्मक ही लग रहा है और निफ्टी का लक्ष्य 5410 का है।
मेरी सलाह रहेगी कि बाजार में जब नरमी आये तब खरीदारी सौदे करें। फिलहाल ऊपरी स्तरों पर बिकवाली सौदे (शॉर्ट) करना ठीक नहीं होगा, बल्कि इसके बदले पुट खरीदना बेहतर विकल्प होगा। (शेयर मंथन, 31 दिसंबर 2009)

Last Updated ( Thursday, 31 December 2009 12:16 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.