
सुदीप बंद्योपाध्याय कॉन्वेक्सिटी सॉल्यूशंस के एमडी-सीईओ और प्रमोटर हैं। इससे पहले वे स्पाइस समूह के ग्रुप प्रेसिडेंट (फाइनेंस) की जिम्मेदारी सँभाल चुके हैं। इससे पहले सुदीप मई 2005 से रिलायंस मनी के प्रबंध निदेशक (एमडी) होने के साथ-साथ रिलायंस अनिल धीरूभाई अंबानी (एडीए) समूह की कई कंपनियों के निदेशक बोर्ड के सदस्य थे। उन्होंने इक्विटी और कमोडिटी ब्रोकिंग, वित्तीय उत्पादों के वितरण, कमोडिटी एक्सचेंज, सोने के सिक्कों का खुदरा कारोबार, मुद्रा विनिमय और मनी ट्रांसफर जैसे व्यवसायों में रिलायंस एडीए समूह के उतरने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। उनके नेतृत्व में रिलायंस मनी ने अपना कामकाज तेजी से फैलाया। एएमपी सन्मार के अधिग्रहण में भी उनकी प्रमुख भूमिका रही, जिसके माध्यम से रिलायंस ने जीवन बीमा कारोबार शुरू किया। सुदीप आईटीसी को भी 17 वर्षों तक अपनी सेवाएँ दे चुके हैं। आईटीसी में उन्होंने ट्रेजरी और स्ट्रेटेजिक इन्वेस्टमेंट्स के प्रमुख के रूप में 4000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश को सँभाला। आईटीसी की ओर से ईआईएच, वीएसटी और कई अन्य कंपनियों के अधिग्रहण में उन्होंने मुख्य भूमिका निभायी। सुदीप आईसीआई और हिंदुस्तान लीवर (अब हिंदुस्तान यूनिलीवर) में भी काम कर चुके हैं। वे एक प्रशिक्षित चार्टर्ड एकाउंटेंट (सीए) और कॉस्ट एकाउंटेंट हैं। शेयर मंथन में प्रकाशित उनकी टिप्पणियों की सूची नीचे दी गयी है। |