Home जानकारों की राय नाम चुनें गौरांग शाह Gaurang Shah निफ्टी 4000-4200 तक फिसलने की संभावना : गौरांग शाह (Gaurang Shah)
Banner
Banner
Banner
निफ्टी 4000-4200 तक फिसलने की संभावना : गौरांग शाह (Gaurang Shah) Print E-mail
Gaurang Shahअभी तो अपने शेयर बाजार की स्थिति मुझे बुरी ही लग रही है।
हालाँकि लोग तकनीक रूप से वापस उछाल की संभावना बता रहे हैं। लेकिन यह वापस उछाल भी निफ्टी के लिए केवल 50-100 अंक की ही होगी और वहाँ फिर से बिकवाली आ जायेगी। आज सुबह भी बाजार ऊपर खुला, लेकिन तुरंत नीचे आ गया। अभी निफ्टी कुछ समय के लिए पहले तो 4500-4400 के पास स्थिर होगा, लेकिन उसके बाद यह 4000-4200 तक गिर सकता है। 
अभी रुपये की हालत खराब ही है। आज भी डॉलर का भाव 53.60 पर है। अर्थव्यवस्था की अंदरुनी हालत ठीक नहीं दिख रही है। इसलिए मुझे नहीं लगता कि अभी निचले भाव देख कर खरीदारी करने का समय आ गया है। यहाँ दिग्गजों और मँझोले शेयरों के भाव तो ऐसे स्तरों पर आ गये हैं, मानो निफ्टी 4000-4200 पर चल रहा हो। वैसे में जब निफ्टी असल में 4000-42000 पर जायेगा, तब इनके भाव क्या होंगे यह सोच कर डर लगता है। 
मुझे लगता है कि अभी जनवरी सीरीज का निफ्टी 4500 पुट खरीदना चाहिए। हमने कुछ समय पहले ही इसे खरीदने की सलाह अपने ग्राहकों को दी थी और अब इसका भाव 120 पर है। जनवरी 2012 में बाजार में गिरावट आने की संभावना रहेगी। उस समय इसमें अच्छा फायदा मिल सकता है। गौरांग शाह, एवीपी, जियोजित बीएनपी पारिबा फाइनेंशियल सर्विसेज (Gaurang Shah, AVP, Geojit BNP Paribas Financial Services)
(शेयर मंथन, 20 दिसंबर 2011)
Last Updated ( Tuesday, 20 December 2011 10:58 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.