Home जानकारों की राय नाम चुनें सुशील केडिया Sushil Kedia निफ्टी जा सकता है 5100 तक, मगर... : सुशील केडिया (Sushil Kedia)
Banner
Banner
Banner
निफ्टी जा सकता है 5100 तक, मगर... : सुशील केडिया (Sushil Kedia) Print E-mail

इस समय बाजार में आयी उछाल के कुछ और ऊपर तक जाने की गुंजाइश है, लेकिन इस उछाल का फायदा उठाने के साथ-साथ सावधान रहना जरूरी है।

अभी उछाल के टिकने की गारंटी नहीं है। इसमें निफ्टी ऊपर 5100 तक जा सकता है और अगर इतनी उछाल मिलती है तो यह अपने आप में एक अच्छा कारोबारी फायदा होगा। लेकिन इसके बाद 4200 तक फिसलने की संभावना रहेगी। अभी इसी दायरे के बारे में सोचना ठीक है, इसे आगे की स्थिति साफ होने में कुछ समय लगेगा। हालाँकि जब ऊपरी स्तर आयेंगे, तो बाजार में नया उत्साह दिख सकता है, लेकिन वह सावधान रहने का समय होगा।
हाल में बैंक और धातु क्षेत्रों के शेयर काफी पिटे हैं। इसलिए अभी उन्हें निचले भावों पर खरीद कर ऊपर बेचने की रणनीति चुनी जा सकती है। फिलहाल आईटी क्षेत्र में मजबूती दिख रही है, लेकिन वह केवल एक भ्रम है। अभी केवल रुपये की कमजोरी के चलते इसमें यह मजबूती दिख रही है। डॉलर की तुलना में रुपया भी किसी भी समय 48 के स्तर तक लौट सकता है। उसके साथ ही आईटी शेयर गिर सकते हैं, जबकि बैंक शेयरों को इससे फायदा होगा। इस लिहाज से क्षेत्रों में बदलाव की रणनीति कुछ समय के लिए अच्छी रहेगी। सुशील केडिया, तकनीकी विश्लेषक (Sushil Kedia, Technical Analyst)
(शेयर मंथन, 05 जनवरी 2012)

Last Updated ( Thursday, 05 January 2012 10:23 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.