|
अगले 3 महीनों में 4000 के लिए रहें तैयार |
|
|
सुशील केडिया, निवेश सलाहकार
निफ्टी के लिए अगले 3 दिनों में अहम समर्थन स्तर 4800 और 4700 के होंगे।
ऊपर की ओर अगले 3 दिनों में 5180 के ऊपर जा पाना निफ्टी के लिए मुश्किल लग रहा है। निफ्टी जब 5100 के पास आये तो वहाँ बिकवाली करके 4800 का लक्ष्य रखा जा सकता है। इस रणनीति में घाटा काटने का स्तर 5180 के ऊपर का रखना चाहिए। जब निफ्टी 4800 के करीब आने लगे तो देखना होगा कि कोई वापस उछाल आ रही है या नहीं? यह वापस उछाल निफ्टी को 5300 तक ले जा सकेगी। अगले 3 तीन दिनों तक यह देखना होगा कि डॉलर के मुकाबले रुपया 46.70 के स्तर से वापस 45 के स्तर पर आता है या नहीं। ऐसा होने पर निफ्टी अगले 2 हफ्तों में 5300 के स्तर पर वापस आ सकता है। एक और बात जो देखनी होगी कि बुधवार तक निफ्टी 4780 का स्तर कायम रख पाता है या नहीं। अगर यह स्तर नहीं टूटा तो अगले 2 हफ्तों में निफ्टी नया ऊपरी स्तर छू सकता है, जबकि इसके टूटने पर अगले 4-5 हफ्तों में 4500 के निचले स्तर तक गिर सकता है। अगले 3 महीनों की बात करें तो निफ्टी के 4000 तक फिसलने और डॉलर के मुकाबले रुपये के अब तक सबसे निचले स्तर पर जाने के लिए तैयार रहना चाहिए। (शेयर मंथन, 25 जनवरी 2010) |
|
Last Updated ( Monday, 25 January 2010 12:17 )
|