Home जानकारों की राय नाम चुनें सुशील केडिया Sushil Kedia निफ्टी (Nifty) का शिखर 6600 पर बनने की उम्मीद
Banner
Banner
Banner
निफ्टी (Nifty) का शिखर 6600 पर बनने की उम्मीद Print E-mail

सुशील केडिया, बाजार विश्लेषक

मेरा अनुमान है कि निफ्टी 6600 का स्तर छू सकता है और रिलायंस के 1150 तक चढ़ने की उम्मीद है। 

इस समय दुनिया भर में सैलाब है पैसों का। रिलायंस समूह के शेयर सूचकांक में भारी हिस्सेदारी रखते हैं और वे सबसे अंत में चलने वाले शेयर हैं। इसलिए मेरा कहना है कि अभी तेजी में बने रहें।

मुझे नहीं लगता कि इन स्तरों पर बाजार ने अपना चरम बना लिया है। दरअसल जब नया शिखर बनेगा, तब समझें कि गाँव फँसेगा। इस सैलाब में जनमानस अभी तक पूरी तरह समाया सा नहीं लगता है। जब मोहल्ले में नयी गाड़ियाँ आने लगें (शेयर बाजार के पैसे से), तभी इस तेजी के चरम को ढूँढ़ना चाहिए। 

बाजार अपने चरम की तरफ बढ़ रहा है और 6600 का स्तर आने के बाद निफ्टी वापस 5400 की ओर रुख कर सकता है। यह कह सकते हैं कि 5400 अब बाजार का आधार बनता दिख रहा है, इसलिए चरम बनने के बाद जब बाजार पलटेगा तो यह स्तर आ सकता है। (शेयर मंथन, 15 अक्टूबर 2010)

Last Updated ( Friday, 15 October 2010 00:55 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.