|
नरेंद्र तनेजा तेल-गैस क्षेत्र के प्रमुख अंतरराष्ट्रीय अखबार अपस्ट्रीम के दक्षिण एशिया ब्यूरो प्रमुख हैं। वे तेल-गैस क्षेत्र में आपसी संवाद और संपर्क के लिए काम करने वाले प्रमुख संगठन वर्ल्ड ऑयल ऐंड गैस एसेंबली (डब्लूओजीए) के संस्थापक सीईओ और संयोजक भी हैं।
उन्होंने 2 किताबें लिखी हैं। उनकी ताजा पुस्तक मंत्राज फॉर ए गोल्डन इंडिया (Mantras For A Golden India) भारत की मौजूदा समस्याओं और उनके निदान पर प्रेरक विचारों का सुंदर संकलन है। इसका हिंदी में भी अनुवाद किया गया है। उन्होंने यूरोप में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय और ओस्लो विश्वविद्यालय से व्यावसायिक प्रशासन (बिजनेस ऐडमिनिस्ट्रेशन), ऊर्जा नीति, अंतरराष्ट्रीय मामले और वाणिज्य विषयों की पढ़ाई की है। भारत में उनकी शिक्षा आगरा के सेंट जॉन्स कॉलेज में हुई है। शेयर मंथन में प्रकाशित उनकी टिप्पणियों की सूची नीचे दी गयी है। |