Home जानकारों की राय नाम चुनें अंबरीश बालिगा Ambareesh Baliga निफ्टी (Nifty) का 5200 के ऊपर जाना मुश्किल : अंबरीश बालिगा (Ambareesh Baliga)
Banner
Banner
Banner
निफ्टी (Nifty) का 5200 के ऊपर जाना मुश्किल : अंबरीश बालिगा (Ambareesh Baliga) Print E-mail

वैश्विक बाजारों के अच्छे संकेतों से बाजार में आज मजबूती रहने की उम्मीद है और निफ्टी का दायरा 4950-5050 के बीच रह सकता है।

निफ्टी अगर 5050 के ऊपर निकलने में कामयाब रहे तो यह इस उछाल में 5200 तक जा सकता है। लेकिन इसके ऊपर जाना अभी मुश्किल लग रहा है।
दरअसल यूरोप के कर्ज संकट की चिंताएँ थोड़ी कम जरूर हो गयी हैं, लेकिन ऐसा नहीं है कि यूरोप का संकट खत्म हो गया है। वहीं घरेलू स्तर पर महँगाई और ऊँची ब्याज दरों के साथ राजनीतिक चिंताएँ भी बाजार को परेशान कर रही हैं।
साथ ही दूसरी तिमाही में भारतीय कंपनियों के नतीजे कुछ खास रहने की उम्मीद नहीं है। लेकिन अच्छी बात यह है कि बाजार इसे पहले से ही मान कर चल रहा है। इसलिए मुझे बाजार में किसी बड़ी गिरावट का खतरा भी नहीं दिख रहा है।
इन्फोसिस (Infosys) की दूसरी तिमाही के नतीजे कंपनी के अपने अनुमानों (गाइडेंस) के मुताबिक ही रहने की संभावना है। कंपनी को रुपये की मजबूती का ज्यादा फायदा अगली तिमाही में दिखेगा। दरअसल कंपनियाँ जोखिम कम करने के लिए हेजिंग करती हैं। इन्फोसिस में मौजूदा स्तरों पर नया निवेश नहीं करना चाहिए, लेकिन जिन शेयरों में ज्यादा गिरावट आयी है, उनमें खरीदारी की जा सकती है। अंबरीश बालिगा, सीओओ, वे टू वेल्थ (Ambareesh Baliga, COO, Way2Wealth)
(शेयर मंथन, 11 अक्टूबर 2011)

Last Updated ( Tuesday, 11 October 2011 09:37 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.