|
स्थिरता लौटने का इंतजार करें : अंबरीश बालिगा (Ambareesh Baliga) |
|
|
 मेरे हिसाब से अभी निवेशकों को बाजार में स्थिरता लौटने का इंतजार करना चाहिए और तब तक बाजार से अलग रहना ही बेहतर होगा।
अभी यह देखना होगा कि बाजार कहाँ तक गिरता है। अभी निफ्टी 4700 के आसपास है और इस स्तर के टूटने पर यह सीधे 4200 तक गिर सकता है। लेकिन ज्यादातर शेयर 4 सालों के निचले स्तर पर हैं। इस लिहाज से सोचें तो जिन लोगों के पास वे शेयर हैं, उनके लिए तो निफ्टी 2500 के पास चल रहा है। अभी कोई निवेशक शेयरों के बारे में बात ही नहीं करना चाहता है। आम तौर पर ऐसे ही माहौल के बीच बाजार की तलहटी बनती है। लेकिन यह कहना मुश्किल है कि तलहटी अभी बनेगी या 2 महीने बाद। इन 2 महीनों में बाजार कहाँ जायेगा, यह सोचना मुश्किल हो रहा है। इसलिए अगर अभी आप खरीदारी करते हैं, तो किसी और के भरोसे पर नहीं, केवल अपने भरोसे पर खरीदारी करें। आप यहाँ कोई शेयर खरीदें और कल को वह 20-30% गिर जाये तो निचले स्तरों पर खरीदने का हौसला रहना चाहिए। यह हौसला तभी होगा, जब आप अपने भरोसे के हिसाब से शेयर खरीदेंगे, वह हौसला आपको कोई दूसरा नहीं दे सकेगा। अंबरीश बालिगा, सीओओ, वे टू वेल्थ (Ambareesh Baliga, COO, Way2Wealth) (शेयर मंथन, 15 दिसंबर 2011) |
|
Last Updated ( Thursday, 15 December 2011 11:38 )
|