Home जानकारों की राय नाम चुनें पंकज पांडेय Pankaj Pandey सेंसेक्स (Sensex) 14,000 तक फिसलने की आशंका : पंकज पांडेय (Pankaj Pandey)
Banner
Banner
Banner
सेंसेक्स (Sensex) 14,000 तक फिसलने की आशंका : पंकज पांडेय (Pankaj Pandey) Print E-mail

Pankaj Pandeyइस समय भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक 2 साल के निचले स्तर पर हैं और मूल्यांकन 2-3 सालों के नजरिये से आकर्षक लग रहे हैं।

लेकिन पश्चिमी देशों की अर्थव्यवस्थाओं में तीखे उतार-चढ़ाव और भारतीय राजनीति में अनिश्चितता की वजह से भारतीय बाजार को मिलने वाले मूल्यांकन में यह कमी आयी है। इस समय निवेशकों को छोटे-छोटे टुकड़ों में धीरे-धीरे करके खरीदारी करनी चाहिए। यह खरीदारी केवल दिग्गज शेयरों और चुनिंदा अच्छे मँझोले शेयरों में करना ठीक रहेगा। मुझे अभी 12 महीनों के लिहाज से भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक, टीसीएस, आईटीसी और टाटा मोटर्स अच्छे लग रहे हैं।
मेरा अनुमान है कि अगले 6 महीनों में सेंसेक्स 14,000 और निफ्टी 4200 तक फिसल सकते हैं। लेकिन साल 2012 के अंत तक बाजार वापस सँभलेगा, जिससे सेंसेक्स 17,800 और निफ्टी 5350 तक चढ़ सकेंगे। नये साल में हमारे लिए सबसे बड़ी चिंता यूरोपीय संकट और गहराने की होगी, जिससे उतार-चढ़ाव बढ़ सकता है। साथ ही विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) का भारतीय बाजार से पैसा वापस निकालना और नीतिगत मोर्चों पर सरकार की जकड़न भी बड़ी चिंताओं में शामिल है। लेकिन दूसरी ओर कमोडिटी के घटते भावों से भारतीय अर्थव्यवस्था को राहत मिल सकती है।
अगले 12 महीनों के लिए मुझे फार्मा, आईटी और ऑटो क्षेत्र अच्छे लग रहे हैं, जबकि रियल एस्टेट, कैपिटल गुड्स, बुनियादी ढाँचा, बिजली, धातु और जहाजरानी (शिपिंग) क्षेत्र के शेयरों में बाजार की तुलना में ज्यादा कमजोरी रहने का अनुमान है। पंकज पांडेय, रिसर्च प्रमुख, आईसीआईसीआई डायरेक्ट (Pankaj Pandey, Head Research,  ICICI Direct)
(शेयर मंथन, 21 दिसंबर 2011)

Last Updated ( Wednesday, 21 December 2011 12:40 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.