Home जानकारों की राय नाम चुनें पंकज पांडेय Pankaj Pandey सेंसेक्स का 1 साल का लक्ष्य 19,760
Banner
Banner
Banner
सेंसेक्स का 1 साल का लक्ष्य 19,760 Print E-mail

Pankaj Pandeyपंकज पांडेय, रिसर्च प्रमुख, आईसीआईसीआई डायरेक्ट

अभी मुझे भारतीय शेयर बाजार एक दायरे में ही लग रहा है। अगले 10-15 दिनों में निफ्टी के लिए 5200 के स्तर को पार करना मुश्किल लगता है।

लेकिन नीचे 5090 पर इसे अच्छा सहारा मिलना चाहिए। इसलिए मोटे तौर पर 5100-5200 का दायरा दिखता है। मार्च महीने में बाजार में ज्यादा हलचल की उम्मीद नहीं है, क्योंकि बाजार को खींच सकने वाली बातें अभी नहीं हैं। बाजार के लिए अगला बड़ा संकेत तिमाही नतीजों के रूप में अप्रैल में होगा। बैंकिंग क्षेत्र को लेकर मेरी राय सकारात्मक है, लेकिन अगले 6-8 महीनों की अवधि के हिसाब से। एकदम निकट भविष्य में इस क्षेत्र में ज्यादा हलचल नहीं होगी।
अच्छे बजट के चलते अभी बाजार का कारोबारी दायरा कुछ ऊपर खिसक गया है। लेकिन अंतरराष्ट्रीय संकेत ठंडे ही हैं, जिसके चलते बाजार में एकदम से तेजी की उम्मीद नहीं की जा सकती है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देखें तो संकट सुलझे नहीं हैं, बस उन्हें टाल दिया गया है।
अगले 1 साल में निवेशकों को पिछले 1 साल जैसे लाभ की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए। इस समय बाजार ठीक-ठाक मूल्यांकन पर है और यहाँ से बाजार में जो बढ़त होगी, वह कंपनियों की आय में बढ़ोतरी के अनुपात में ही होगी। मँझोले शेयर जरूर मूल्यांकन में कुछ पीछे रह गये हैं और वे इस फासले को पूरा करने के लिए थोड़ा ज्यादा तेज रह सकते हैं। लेकिन दिग्गज शेयरों में 10-15% बढ़त की ही उम्मीद रखनी चाहिए। सेंसेक्स के लिए हमारा 1 साल का लक्ष्य 19760 का है, जो मौजूदा स्तर से करीब 12% बढ़त की गुंजाइश दिखाता है। (शेयर मंथन, 12 मार्च 2010)

Last Updated ( Friday, 12 March 2010 13:43 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.