|
दिशा साफ नहीं, हेजिंग रणनीति बेहतर |
|
|
ललित खन्ना, ईडी, एस्कॉर्ट्स म्यूचुअल फंड
हमारा शेयर बाजार अभी छोटी अवधि में ठीक ही लग रहा है, क्योंकि ग्रीस का संकट सुलझता दिख रहा है।
लेकिन अभी कई चिंताएँ बाकी हैं, खास कर यूरोप में। अमेरिकी अर्थव्यवस्था सुधर रही है, लेकिन उसके सुधार को बस ठीक-ठाक ही कहा जा सकता है, काफी अच्छा नहीं। लेकिन मुख्य चिंता अभी यूरोप को लेकर ही है। हम बाजार में अभी किसी एक दिशा का अनुमान लगाने के बदले हेजिंग पर जोर दे रहे हैं। अगर हेजिंग में आपका चुनाव अच्छा रहे तो बाजार से अच्छा प्रदर्शन किया जा सकता है। इसलिए रणनीति यही होनी चाहिए कि किसी खास उद्योग में जिन कंपनियों का प्रदर्शन औसत से बेहतर रहने की उम्मीद हो, उनके साथ रहा जाये। जहाँ तक पसंदीदा क्षेत्रों की बात है, हमें अभी दवा, आईटी और ऑटो क्षेत्र अच्छे लग रहे हैं। टाटा मोटर्स का शेयर काफी गिर गया है और यह वापस चढ़ना चाहिए। (शेयर मंथन, 26 मार्च 2010) |
|
Last Updated ( Friday, 26 March 2010 10:11 )
|