Home जानकारों की राय नाम चुनें गोपाल के अग्रवाल Gopal K Agarwal बाजार को रिलायंस के नतीजों का इंतजार
Banner
Banner
Banner
बाजार को रिलायंस के नतीजों का इंतजार Print E-mail

गोपाल के अग्रवाल, एमडी, वोग कमर्शियल कंपनी

भारतीय बाजारों में आज तेजी रहने की उम्मीद है।

मुझे लगता है कि बाजार की चाल काफी हद तक रिलायंस इंडस्ट्रीज के नतीजों पर निर्भर रहेगी। अगर नतीजे अच्छे रहते हैं तो बाजार में अच्छी तेजी आ सकती है।
कल बाजार रिलायंस के अच्छे नतीजों की उम्मीद से ही चढ़ा था। ये अलग बात है कि ग्रीस के कर्ज संकट की वजह से बाजार में अंतिम घंटे में बिकवाली आ गयी थी। निफ्टी के लिए 5220 पर अच्छा समर्थन है और 5350 पर बाधा है। मुझे लगता है कि 29 अप्रैल को निफ्टी का निपटान (सेटलमेंट) 5,400 के ऊपर होगा। सेंसेक्स इस महीने के अंत तक 17,800 के आसपास रह सकता है।
भारतीय बाजार बुनियादी तौर पर मजबूत हैं। अगर अंतरराष्ट्रीय हालात ने साथ दिया तो बाजार में तेजी के ही रुझान बने रहने की उम्मीद है। मुझे कागज क्षेत्र निवेश से लिहाज से काफी अच्छा लग रहा है। पिछले कुछ दिनों से इस क्षेत्र में अच्छी चाल भी रही है। इस क्षेत्र में वेस्कोस और जे के पेपर में अच्छी संभावनाएँ हैं। (शेयर मंथन, 23 अप्रैल 2010)

Last Updated ( Friday, 23 April 2010 10:04 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.