Banner
Banner
Banner
बाजार में कमजोरी के संकेत Print E-mail

गोपाल के अग्रवाल, एमडी, वोग कमर्शियल कंपनी

मुझे भारतीय बाजार अभी थोड़ा कमजोर लग रहा है क्योंकि अंतरराष्ट्रीय संकेत अच्छे नहीं हैं।

अमेरिकी अर्थव्यवस्था से जुड़े आँकड़े भी अच्छे नहीं आ रहे। दूसरे, अपने बाजारों में भी कोई खास सकारात्मक संकेत नहीं हैं। ऐसे में मुझे बाजार कुल मिलाकर कमजोर ही लग रहा है।
निफ्टी आज एक दायरे में दिख रहा है। मुझे लगता है कि निफ्टी का दायरा 35-40 अंक से ज्यादा नहीं होगा। निफ्टी के लिए 5160 पर मजबूत समर्थन है। इसके नीचे जाने पर गिरावट और तेज होगी। वहीं तेजी की हालत में निफ्टी मुझे 5400 से ऊपर जाता नहीं दिखता।
रिजर्व बैंक की ब्याज दरें बढ़ाने का कोई खास नकारात्मक असर बाजार पर नहीं दिखा है। लंबे समय के लिए बिजली क्षेत्र बेहतर नजर आ रहा है। लेकिन रिलायंस पावर में निवेश मुझे फायदेमंद नजर नहीं आता। अगर रिलायंस कंपनियों में निवेश करना हो तो केवल रिलायंस इंडस्ट्रीज़ में निवेश करना चाहिए। (शेयर मंथन, 05 जुलाई 2010)

Last Updated ( Monday, 05 July 2010 09:59 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.