Banner
Banner
Banner
इस गिरावट पर सतर्क रहें निवेशक Print E-mail

जगन्नादम तुनुगुंतला, इक्विटी प्रमुख, एसएमसी कैपिटल

ग्रीस के कर्ज संकट के कारण भारतीय बाजारों में भी आज तेज गिरावट दिख सकती है।

लेकिन इस मौके पर निवेशकों को सतर्क रहने की जरूरत है। मुझे लगता है कि इस समय निवेशकों को आक्रामक होने के बजाय सावधान रुख अपनाना चाहिए। निवेशकों को किसी नयी ख़रीद से बचना चाहिए। मैंने ऐसा इसलिए कहा है कि यह बड़े संकट की शुरुआत हो सकती है। दरअसल आर्थिक मंदी के समय दुनिया भर की सरकारों ने बैंकों और कंपनियों को राहत पैकेज दिये थे। राहत पैकेज के माध्यम से सरकारों ने एक तरह से कंपनियों का घाटा अपने ऊपर ले लिया था। इसकी वजह से सरकारों का वित्तीय घाटा खतरनाक स्तरों तक चला गया है।
भारतीय बाजार पिछले कुछ दिनों से गिरने का बहाना तलाश रहे थे। ग्रीस की रेटिंग घटने और गोल्डमैन सैक्स पर मुकदमे ने बाजार को गिरने का बहाना दे दिया है। मुझे लगता है कि गिरावट बड़ी भी हो सकती है।
भारतीय बाजार अभी परिपक्व नहीं हैं। जब तेजी आती है तो सब तेजी-तेजी करने लगते हैं और गिरावट की स्थिति में सब ओर मंदी-मंदी का शोर होने लगता है। ऐसे में मुझे लगता है कि हर क्षेत्र में गिरावट आयेगी। (शेयर मंथन, 28 अप्रैल 2010)

Last Updated ( Wednesday, 28 April 2010 10:11 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.