जगन्नादम तुनुगुंतला, इक्विटी प्रमुख, एसएमसी कैपिटल
भारतीय बाजार मुझे कुछ कमजोर लग रहा है, क्योंकि सेंसेक्स और निफ्टी को ऊपरी स्तरों पर लगातार मुनाफावसूली का दबाव झेलना पड़ रहा है।
ऐसे में मुझे बाजार मजबूत नहीं नजर आ रहा है। मुझे नहीं लगता कि निफ्टी 5400 का स्तर तोड़ सकेगा। बाजार काफी हद तक अंतरराष्ट्रीय संकेतों पर चल रहे हैं। ऐसे में विदेशी बाजारों से कोई बड़ी नकारात्मक खबर आने पर कभी भी तेज गिरावट आ सकती है। फिलहाल तो बाजार एक दायरे में ही अटका है। टीसीएस के नतीजे उम्मीद से बेहतर रहे हैं। इसने इंफोसिस से तो बेहतर प्रदर्शन ही किया है। इसकी वजह यह भी है कि टीसीएस का भारत में कारोबार ज्यादा है। कंपनी का यूरोप में कारोबार उतना नहीं है। इस वजह से यूरोप में आयी दिक्कतों का टीसीएस पर कोई खास असर नहीं पड़ा। (शेयर मंथन, 16 जुलाई 2010) |
|
Last Updated ( Friday, 16 July 2010 10:04 )
|