Home जानकारों की राय नाम चुनें विजय एल भंबवानी Vijay L Bhambwani अच्छे कारोबार के साथ खरीदारी टिकना जरूरी : विजय एल भंबवानी (Vijay L. Bhambwani)
Banner
Banner
Banner
अच्छे कारोबार के साथ खरीदारी टिकना जरूरी : विजय एल भंबवानी (Vijay L. Bhambwani) Print E-mail

गुरुवार को तेजड़िये बाजार में हावी रहे, जिससे निफ्टी के दैनिक चार्ट पर एक बुलिश एनगल्फिंग डाकी पैटर्न बना है।

लेकिन इस तेजी के टिकने के लिए जरूरी है कि आगे भी खरीदारी का रुख जारी रहे। कल कारोबार की मात्रा और खुले सौदों की स्थिति मध्यम स्तर की ही थी। तेजी जारी रहे, इसके लिए इनमें काफी सुधार होना जरूरी है। इस हफ्ते निफ्टी जिस तरह से स्प्रिंग की तरह दब रहा था, यह साफ था कि बाजार किसी बड़ी चाल के लिए तैयार हो रहा है। वही बात कल बाजार में दिखी। लेकिन निफ्टी के पिछले कुछ महीनों के शिखरों को मिलाती रुझान रेखा पर एक बड़ी बाधा है। जब तक यह रुझान रेखा पार नहीं होती, तब तक कोई भी तेजी केवल वापस उछाल (पुल बैक) ही कही जा सकती है। निफ्टी स्पॉट आज अच्छे कारोबार के साथ 5290 के ऊपर टिका रहा तो यह तेजी का संकेत होगा। हफ्ते का अंतिम दिन होने के कारण अंतिम घंटों में खरीदारी हल्की पड़ सकती है। विजय एल भंबवानी, सीईओ, बीएसपीएल इंडिया (Vijay L. Bhambwani, CEO, BSPL India)
(शेयर मंथन, 24 जून 2011)

Last Updated ( Friday, 24 June 2011 11:37 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.