|
निफ्टी 5475 के नीचे कमजोर रहेगा: विजय एल. भंबवानी (Vijay L. Bhambwani) |
|
|

कल बाजार कमजोरी के साथ खुला और अंत में नुकसान पर ही रहा, क्योंकि तेजड़िये निफ्टी को 5530 के ऊपर ले जाने में नाकाम रहे।
वे निफ्टी को ऊपरी स्तरों पर सहारा भी नहीं दे पाये, जिससे कल के दायरे के निचले छोर की ओर ही इसका बंद स्तर रहा। कारोबार की मात्रा पिछले दिन से कम रही, जो एक मंद सत्र का स्वाभाविक लक्षण है। कैंडल चार्ट पर लगातार तीन दिनों तक स्पिनिंग टॉप बनने के बाद कल बड़े आकार की मंद कैंडल बनी है, जो बाजार में मंदड़ियों के हावी होने का संकेत है। आज निफ्टी को ऊपर लगभग 5500 पर बाधा मिल सकती है। नीचे की ओर इसे 5410 पर सहारा मिलेगा, लेकिन यह स्तर टूटने पर निफ्टी 5360 तक फिसल सकता है। आज निफ्टी की दिशा के लिए 5475 का स्तर काफी महत्वपूर्ण रहेगा। जब तक निफ्टी इसके नीचे रहेगा, तब तक बाजार का रुख कमजोरी का रहेगा, जबकि 5450 के नीचे जाने पर नयी बिकवाली का दबाव आ जायेगा। निफ्टी को आज कोई तेजी हासिल करने के लिए 5475 के ऊपर जा कर टिकना होगा। (विजय एल. भंबवानी, सीईओ, बीएसपीएल इंडिया (Vijay L. Bhambwani, CEO, BSPL India) (शेयर मंथन, 03 अगस्त 2011) |
|
Last Updated ( Wednesday, 03 August 2011 09:02 )
|