|
निफ्टी 4850 पार करने पर ही मजबूती : विजय एल भंबवानी (Vijay L Bhambwani) |
|
|

मंगलवार के कारोबार में निवेशकों को सावधानी बरतनी चाहिए, क्योंकि निफ्टी (Nifty) को आगे कोई बढ़त हासिल करने के लिए 4850 के ऊपर जा कर टिकना होगा।
सोमवार को बाजार कमजोर खुला और लगातार गिरावट जारी रही। तेजड़िये बाजार को किसी भी स्तर पर सहारा देने में नाकाम रहे। निफ्टी के दैनिक चार्ट पर लंबी मंद कैंडल बनी है, जिसमें निचली छाया बेहद छोटी है, जिससे पता चलता है कि बाजार को निचले स्तर पर सहारा नहीं मिला। मंगलवार को निफ्टी के लिए यह जरूरी होगा कि वह कारोबार की ज्यादा मात्रा के साथ 4850 के ऊपर टिक सके। लेकिन अगर यह 4800 के नीचे अटक गया तो बाजार में फिर से बिकवाली का नया दौर शुरू हो सकता है। आज निफ्टी को 4875 पर बाधा मिल सकती है, जबकि इसके लिए समर्थन स्तर 4700 पर दिखता है। सोमवार के बड़े दायरे की वजह से आज समर्थन और बाधा के बीच इतना बड़ा फासला है। कारोबारियों को 4850 और 4800 के स्तरों पर खास नजर रख कर आज का कारोबार करना चाहिए। विजय एल. भंबवानी, सीईओ, बीएसपीएल इंडिया (Vijay L. Bhambwani, CEO, BSPL India) (शेयर मंथन, 22 नवंबर 2011) |
|
Last Updated ( Tuesday, 22 November 2011 11:17 )
|