Home जानकारों की राय नाम चुनें विजय एल भंबवानी Vijay L Bhambwani निफ्टी (Nifty) 6125 के ऊपर टिकने पर नयी उछाल
Banner
Banner
Banner
निफ्टी (Nifty) 6125 के ऊपर टिकने पर नयी उछाल Print E-mail

विजय एल भंबवानी, सीईओ, बीएसपीएल इंडिया

आज निफ्टी का दायरा 6050 से 6150 के बीच का रह सकता है, हालाँकि 6150 पार होने पर यह 6200 का स्तर छू सकता है।

अगर यह नीचे 6050 के समर्थन स्तर से नीचे फिसला तो 6025 का स्तर दिख सकता है। आज निफ्टी 6120 के ऊपर बने रहने तक मजबूत रहेगा, जबकि 6100 के नीचे जाने पर कमजोर होगा। कारोबारियों को अपने सौदे करते समय इन दोनों स्तरों का ध्यान रखना चाहिए।
निफ्टी के दैनिक चार्ट पर बियरिश कैंडल बना है। लगातार दूसरे दिन निचले शिखर और निचली तलहटियाँ बनी हैं, जिससे छोटी अवधि में बाजार के कमजोरी के संकेत मिलते हैं। वायदा (F&O) कारोबार के आँकड़ों से भी लगता है कि ऊपरी स्तरों पर बिकवाली सौदे हो रहे हैं। यह कमजोरी ऐसे महत्वपूर्ण समय पर आयी है, जब निफ्टी लगातार 2 बार 6225 की बाधा को पार करने में नाकाम रहा। बिकवाली का मौजूदा दबाव तभी कटेगा, जब तेजड़िये निफ्टी को 6125 के ऊपर टिका कर रख सकें। 6125 के ऊपर टिकने पर निफ्टी में नयी उछाल आ सकती है। (शेयर मंथन, 11 अक्टूबर 2010)

Last Updated ( Monday, 11 October 2010 10:17 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.