|
आज नजर जीडीपी के आँकड़ों पर : अनिल मास्कारेन्हास (Anil Mascarenhas) |
|
|
|
अगर सिंगापुर निफ्टी फ्यूचर के संकेतों को देखें तो बाजार की शुरुआत सकारात्मक ही रहनी चाहिए। हालाँकि एशियाई बाजार मिले-जुले हैं।
जापान और चीन के बाजारों में गिरावट है, बकि हांग कांग का बाजार ऊपर है। अमेरिकी बाजार ग्रीस में राजनीतिक दलों के बीच नये राहत पैकेज पर सहमति नहीं बन पाने के कारण कल ढीले रहे। यूरोप के इस गंभीर संकट में ग्रीस के घटनाक्रम पर सबकी नजरें टिक गयी हैं, क्योंकि आगे इस संकट के सुलझने की उम्मीद काफी हद तक इस बात पर टिकेगी कि ग्रीस का मसला कैसे सुलझता है। आज बाजार की नजर साल 2011-12 के लिए विकास दर (जीडीपी) के अग्रिम अनुमानों पर रहेगी और ऐसा नहीं लगता कि ये आँकड़े ज्यादा अच्छे रहेंगे। इसके कारण तो सबको पता ही हैं। हमारा आकलन है कि विकास दर का यह अग्रिम अनुमान करीब 7% का होगा, जबकि 2010-11 में विकास दर 8.4% रही थी। लेकिन बाजार इस बात को पहले ही भाँप चुका है, लिहाजा इन आँकड़ों से बाजार की धारणा पर अब कोई नया असर नहीं होगा। सोमवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने फिर से 997 करोड़ रुपये की शुद्ध खरीदारी की है, हालाँकि घरेलू संस्थाओं ने 183 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की। इनकी खरीदारी जारी रहना बाजार के लिए अच्छा संकेत है। अनिल मास्कारेन्हास, संपादक, इंडिया इन्फोलाइन (Anil Mascarenhas, Editor, India Infoline) (शेयर मंथन, 07 फरवरी 2012) |
|
Last Updated ( Tuesday, 07 February 2012 08:40 )
|