Home जानकारों की राय नाम चुनें मोहित गाबा (Mohit Gaba) अगली चाल की तैयारी कर रहा है बाजार : मोहित गाबा (Mohit Gaba)
Banner
Banner
Banner
अगली चाल की तैयारी कर रहा है बाजार : मोहित गाबा (Mohit Gaba) Print E-mail

कल बाजार पिछले दिन के दायरे के भीतर ही रहा था, और इस तरह निचले शिखर ऊपरी तलहटी की संरचना बनी।

यह बाजार में अनिश्चय की स्थिति दिखाता है। दोपहर से पहले इसने 5400 के स्तर को छूने की कोशिश की, जबकि दोपहर बाद यह 5322 के समर्थन स्तर को छूने की ओर बढ़ा। लेकिन अंत में निफ्टी का बंद स्तर कल दिन भर के दायरे के लगभग बीच में ही रहा, जो इसी अनिश्चय को और स्पष्ट करता है।
इस तरह पिछले 3 सत्रों से बाजार एक दायरे के भीतर है। यह प्रेशर कुकर जैसी स्थिति है, जिसमें धीरे-धीरे भाप पैदा हो रही है। जब भाप पूरी हो जायेगी तो अचानक सीटी बजने की तरह से बाजार अगली चाल पकड़ेगा। अगर निफ्टी 5414 पार करे तो यह अगली चाल ऊपर की ओर होगी, जबकि 5322 टूटने पर अगली चाल नीचे की होगी।
अगर इसकी अगली चाल ऊपर रहे, तो खरीदारी सौदों में बने रहना चाहिए, जबकि नीचे की चाल आने पर खरीदारी सौदों को काट कर बिकवाली सौदे करने चाहिए। मेरा अपना मानना है कि अगली चाल शायद ऊपर की ही होगी। जब तक बाजार में ऊपर का रुझान कायम है, तब तक इसके साथ ही चलना चाहिए। मोहित गाबा, तकनीकी विश्लेषक (Mohit Gaba, Technical Analyst)
(शेयर मंथन, 09 फरवरी 2012)

Last Updated ( Thursday, 09 February 2012 10:31 )
 

कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.