|
निफ्टी की तलहटी 4200-4300 पर होगी : टी एस हरिहर (T.S. Harihar) |
|
|
मुझे लगता है कि बाजार में अभी और गिरावट आ सकती है, क्योंकि यूरोप की समस्या बढ़ रही है।
अभी ऐसी संभावना लग रही है कि रेटिंग एजेंसी एसएंडपी यूरोपीय बांडों की रेटिंग घटा सकती है। मेरा अनुमान है कि निफ्टी अभी 4700 के नीचे भी जायेगा। इस गिरावट की तलहटी 4200-4300 के पास ही जा कर बन पायेगी। इसलिए बाजार में किसी बढ़त पर बिकवाली सौदे (शॉर्ट सेल) करने की ही रणनीति अपनानी चाहिए। निफ्टी गिर कर 4300 पर चले जाने तक यह रणनीति अपनायी जा सकती है। मेरा आकलन है कि निफ्टी अपना आधार 4100-4300 के बीच बनायेगा और इस प्रक्रिया में करीब 6 महीनों का समय लग सकता है। अभी बैंकिंग क्षेत्र के शेयरों में सबसे ज्यादा कमजोरी की संभावना लग रही है। इसके अलावा कैपिटल गुड्स क्षेत्र भी काफी कमजोर लग रहा है। एफएमसीजी जैसे रक्षात्मक क्षेत्र बाजार की गिरावट से थोड़ा बच भले ही जायें, लेकिन कोई खास क्षेत्र सकारात्मक नहीं लग रहा है। टी एस हरिहर, सीनियर वीपी, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज (T S Harihar, Senior VP, ICICI Securities) (शेयर मंथन, 09 दिसंबर 2011) |
|
Last Updated ( Friday, 09 December 2011 12:13 )
|