|
गिरावट की संभावना, लेकिन सीमित ही |
|
|
टी एस हरिहर, सीनियर वीपी, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज
आज अमेरिकी बाजारों में दबाव दिख रहा है और साथ ही राजनीतिक अस्थिरतो को लेकर भी हमारे बाजार में चिंता है।
इसके चलते आज बाजार में कमजोरी की ही संभावना है। लेकिन बाजार की गिरावट भी मुझे सीमित ही लग रही है और निफ्टी के 3,500 से नीचे जाने का अंदेशा नहीं है। अभी नयी सरकार किसकी बनेगी, इसको लेकर स्थिति साफ होने में कुछ समय लग जायेगा। तब तक बाजार में एक अनिश्चितता बनी रहेगी इस दौरान निफ्टी 3500-3900 के दायरे में चल सकता है। लेकिन फिलहाल कारोबारी सौदों से बचने की ही सलाह रहेगी। |