Home जानकारों की राय नाम चुनें टी एस हरिहर T.S. Harihar भारतीय बाजारों के नीचे खुलने की संभावना
Banner
Banner
भारतीय बाजारों के नीचे खुलने की संभावना Print E-mail

सलिल शर्मा, पार्टनर, कपूर शर्मा एंड कंपनी

आज भारतीय शेयर बाजारों के नीचे खुलने की संभावना है।

मेरा मानना है कि आज दिन भर हमारे शेयर बाजारों में नकारात्मक रुख के साथ कारोबार होगा। आज के कारोबार के लिए निफ्टी के दायरे की सीमा नीचे की ओर 4,220 पर है, जबकि ऊपर की ओर यह 4,350 तक जा सकता है। शुगर कंपनियों और दिग्गज फार्मा कंपनियों के शेयर बाकी शेयर बाजार से बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। एफएमसीजी क्षेत्र के शेयरों में भी अच्छा प्रदर्शन आ सकता है।
विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की ओर से आ रही खरीदारी के पीछे वजह यह है कि उनके बाजारों में भी हालात उतने खराब नहीं हैं और अंतरराष्ट्रीय आर्थिक जगत से कोई खराब खबर नहीं आयी है। मेरा ऐसा अनुमान है कि आम बजट के आने से पहले हमारे बाजार एक छोटे दायरे में रहेंगे। निफ्टी के लिए नीचे की ओर इस दायरे की सीमा 4,150 की हो सकती है, जबकि ऊपर की ओर यह 4,400 तक जा सकता है।  (शेयर मंथन, 01 जुलाई 2009)

Last Updated ( Wednesday, 01 July 2009 11:08 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.
 
Banner