|
जनवरी 2008 का शिखर पार करेगा बाजार |
|
|
टी एस हरिहर, सीनियर वीपी, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज
भारतीय शेयर बाजार अभी मुझे मजबूत ही नजर आ रहा है।
उम्मीद है कि मौजूदा तेजी के दौर में बाजार जनवरी 2008 की ऊँचाइयों को पार करने में कामयाब रहेगा। अगर अक्टूबर की बात करें तो इस सीरीज में निफ्टी का दायरा 500 अंकों का रह सकता है। यह दायरा 5700-6200 के बीच रहने की संभावना है। अक्टूबर में कंपनियों के दूसरी तिमाही के नतीजे आने वाले हैं। संभव है कि कंपनियों का मुनाफा थोड़ा कम हो, लेकिन किसी बड़े नकारात्मक झटके की कोई खास आशंका नहीं है। दूसरी महत्वपूर्ण बात यह है कि विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की वायदा (F&O) कारोबार में लगातार हो रही बिकवाली थोड़ी थमी है। यह बाजार के लिए एक सकारात्मक संकेत है। फिलहाल धातु और ऑटो शेयरों में तेजी रह सकती है। वहीं बैंकिंग शेयरों को लेकर थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। (शेयर मंथन, 01 अक्टूबर 2010) |
|
Last Updated ( Friday, 01 October 2010 09:22 )
|