|
सूचकांक ना चलें, पर बाजार चल रहा है : (विनोद शर्मा V.K. Sharma) |
|
|
|
अभी बाजार में पिछले कुछ दिनों से काफी दम नजर आ रहा है, भले ही यह दम सूचकांकों में उस तरह से नहीं झलक रहा हो।
बाजार में अभी छोटे-मँझोले शेयरों में अच्छी चाल दिख रही है। यह स्थिति आगे भी चल सकती है, क्योंकि खरबूजे को देख कर खरबूजा रंग बदलता है। ऐसी तेजी कभी-कभी उस समय दिखती है, जब बाजार तलहटी बना रहा हो। हालाँकि अभी मैं यह तो नहीं कह सकता कि बाजार ने अपनी तलहटी बना ली है, लेकिन मुझे लगता है कि अगर निफ्टी 4800 के ऊपर टिक पाता है तो यह 5100 तक भी जा सकता है। लोग सवाल कर सकते हैं कि बाजार में बुनियादी रूप से अचानक ऐसा क्या बदला है, जिससे तेजी की यह स्थिति बनेगी। लेकिन बाजार में अभी धारणा बदली है और यह बात भी बाजार को ऊपर ले जाने में सक्षम होती है। इसलिए घाटा काटने (स्टॉप लॉस) की रणनीति अपना कर बाजार की तेजी में हिस्सा लें, बाहर नहीं बैठें। वैसे तो दिग्गज शेयरों से ज्यादा छोटे-मँझोले शेयरों में चाल रहने की संभावना ज्यादा है, लेकिन निफ्टी 4800 के ऊपर जाने पर दिग्गजों में मजबूती दिखेगी। क्षेत्रों में खास कर कैपिटल गुड्स पर नजर डाल सकते हैं, जिसकी काफी ज्यादा पिटाई हो गयी थी। विनोद शर्मा, प्रमुख (प्राइवेट ब्रोकिंग एंड वेल्थ मैनेजमेंट), एचडीएफसी सिक्योरिटीज (V.K. Sharma, Head, Private Broking & Wealth Management, HDFC Securities) (शेयर मंथन, 10 जनवरी 2012) |
|
Last Updated ( Tuesday, 10 January 2012 10:29 )
|