Home जानकारों की राय नाम चुनें विनोद शर्मा V.K. Sharma बाजार को अगले हफ्ते सतायेगी चुनावी चिंता
Banner
Banner
बाजार को अगले हफ्ते सतायेगी चुनावी चिंता Print E-mail

विनोद शर्मा, निदेशक, एनाग्राम स्टॉक ब्रोकिंग

आज अंतरराष्ट्रीय संकेत कुछ खास नहीं हैं, इसलिए भारतीय बाजार कल की ही चाल को आगे बढ़ा सकते हैं।

इसलिए यही लगता है कि सेंसेक्स में कुछ खास हलचल नहीं होगी, लेकिन मँझोले शेयरों की तेजी जारी रह सकती है।
अब तक बाजार ने चुनावी नतीजों को लेकर ज्यादा चिंता नहीं दिखायी है। लेकिन अब बाजार में यह चिंता भी दिखनी शुरू हो सकती है। कल राहुल गाँधी ने जो बयान दिया, उससे बाजार की चिंताएँ बढ़ सकती हैं। हालाँकि कल बाजार ने उनके बयान पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दिखायी, लेकिन इन राजनीतिक बयानों के अर्थ समझने में बाजार को कुछ वक्त लग ही जाता है। अभी तक बाजार ने चुनावी नतीजों के बारे में जो समझ बना रखी है, उसके ठीक होने पर मुझे संदेह है। चुनावी नतीजों से ठीक पहले अगले हफ्ते तो बाजार जरूर ही टूटेगा।
इस हफ्ते गुरुवार को अमेरिकी बैंकों के स्ट्रेट टेस्ट के नतीजों पर हमारे बाजारों की प्रतिक्रिया अमेरिकी बाजारों के मुताबिक ही रहेगी। अभी दिहाड़ी के अंदाज में काम करना चाहिए और हर दिन को नये कारोबारी दिन की तरह ही लेना चाहिए। आज दिग्गजों में सुजलॉन और डीएलएफ में मजबूती की उम्मीद है, जबकि मँझोले शेयरों में जीएमडीसी और गुजरात एनआरई कोक को चुन सकते हैं।
(स्पष्टीकरण: इन शेयरों में हमारे अपने हित जुड़े हो सकते हैं।)

Last Updated ( Wednesday, 06 May 2009 10:12 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.
 
Banner