Home जानकारों की राय नाम चुनें विनोद शर्मा V.K. Sharma बाजार में कमजोरी के संकेत, मुनाफा निकाल लें
Banner
Banner
बाजार में कमजोरी के संकेत, मुनाफा निकाल लें Print E-mail

विनोद शर्मा, निदेशक, एनाग्राम स्टॉक ब्रोकिंग

आज सेट्लमेंट के दिन के कारोबार से बाजार की आगे की चाल के बारे में कोई खास संकेत नहीं मिल पाता।

यह तो केवल पिछले एक महीने के कारोबार के हिसाब-किताब का दिन होता है। लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजारों से जो संकेत मिल रहे हैं, वे अच्छे नहीं हैं। अंतरराष्ट्रीय कमजोरी के संकेतों को देख कर मुझे ऐसा लगता है कि कुछ समय के लिए अलग हट जाना चाहिए।
मेरे विचार से बाजार में दोबारा मजबूती तभी लौटेगी जब निफ्टी फिर से 5040 के ऊपर बंद हो सके। ऐसा होने के बाद ही नये सिरे से खरीदारी करनी चाहिए। लेकिन इस समय कुछ कमजोरी के ही संकेत लग रहे हैं। कमजोरी कितनी गहरी होगी, इसके बारे में कहना मुश्किल है। पर मेरी राय में इस समय मुनाफा निकाल लेना ही बेहतर रहेगा। (शेयर मंथन, 24 सितंबर 2009)

Last Updated ( Thursday, 24 September 2009 14:51 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.
 
Banner