Home जानकारों की राय नाम चुनें नीरज दीवान Neeraj Dewan जनवरी-फरवरी तक निफ्टी (Nifty) के नये शिखर की उम्मीद
Banner
Banner
Banner
जनवरी-फरवरी तक निफ्टी (Nifty) के नये शिखर की उम्मीद Print E-mail

नीरज दीवान, निदेशक, क्वांटम सिक्योरिटीज

भारतीय बाजार आज कमजोर लग रहा है और एशियाई बाजारों से भी संकेत अच्छे नहीं है।

कोरिया की चिंता से चीन में तेज गिरावट दिख रही है। दोपहर में यूरोप अगर मजबूत खुलता है तो बाजार में तेजी लौट सकती है। वैसे मुझे लग रहा है आज शायद निफ्टी 5800 के स्तर को बरकरार रख सकेगा। छोटी अवधि में बाजार जमने (Consolidation) की कोशिश करता दिख रहा है। फिलहाल बड़ी गिरावट की आशंका नहीं है। लेकिन अगर यूरोप के कर्ज संकट या कोरिया विवाद से जुड़ी और नकारात्मक खबरें आती है तो निफ्टी 5500 तक फिसल सकता है। वहीं दिसंबर सीरीज में निफ्टी मुझे 6000 से ऊपर निकलता नहीं दिख रहा है। लेकिन जनवरी-फरवरी तक निफ्टी नया शिखर बना सकता है।
इस समय किसी विशेष क्षेत्र के बदल चुनिंदा शेयरों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। वैसे धातु, इन्फ्रास्ट्रक्चर और तेल-गैस क्षेत्र की कंपनियों के शेयरों में मजबूती रह सकती है, जबकि रियल्टी क्षेत्र कमजोर रहना चाहिए। खासकर विवादों में घिर गयी कंपनियों, जैसे एचसीसी (HCC) और यूनिटेक (Unitech) जैसे शेयरों से बचना चाहिए। वहीं रिलायंस कैपिटल (Reliance Capital) जैसे एनबीएफसी (NBFC) शेयरों में मजबूती रह सकती है। (Neeraj Dewan, Director, Quantum Securities)
(शेयर मंथन, 30 नवंबर 2010)

Last Updated ( Tuesday, 30 November 2010 10:23 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.