Home जानकारों की राय नाम चुनें नीरज दीवान Neeraj Dewan बाजारों में नकारात्मक रुख रहने की संभावना
Banner
Banner
बाजारों में नकारात्मक रुख रहने की संभावना Print E-mail

नीरज दीवान, निदेशक, क्वांटम सिक्योरिटीज

आज भारतीय शेयर बाजारों में कारोबार में नकारात्मक रुख रहने की संभावना है।

इसकी पहली वजह यह है कि अंतरराष्ट्रीय संकेत कमजोरी दिखा रहे हैं। जहाँ तक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के खराब आँकड़ों का सवाल है, पिछली तिमाहियों के आँकड़ों और अन्य संकेतों के मद्देनजर इसके लिए हमारे शेयर बाजार कमोबेश तैयार था। हालाँकि इसका कुछ न कुछ असर बाजार पर जरूर दिखना चाहिए, लेकिन यह आज के बाजार की दिशा को तय करने वाला अकेला कारण नहीं होगा।
रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) और इसकी सहायक कंपनी रिलायंस पेट्रोलियम (आरपीएल) विलय के रास्ते पर बढ़ चुकी हैं। आज शेयर बाजारों के खुलने से पहले ही बातें स्पष्ट कर देना यह एक अच्छा निर्णय है। मेरा मानना है कि 1:16 का अनुपात, यानी रिलायंस पेट्रोलियम के 16 शेयरों पर रिलायंस इंडस्ट्रीज का एक शेयर मिलने का अनुपात आरपीएल के शेयरधारकों के लिए फायदे की बात है।

 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.
 
Banner