Home जानकारों की राय नाम चुनें नीरज दीवान Neeraj Dewan भारतीय बाजारों के एक दायरे में रहने की संभावना
Banner
Banner
भारतीय बाजारों के एक दायरे में रहने की संभावना Print E-mail

नीरज दीवान, निदेशक, क्वांटम सिक्योरिटीज

आज सुबह भारतीय शेयर बाजारों के मजबूत खुलने की उम्मीद है, लेकिन यह बढ़त अधिक रहने की संभावना नहीं है।

कुल मिला कर हमारे शेयर बाजारों के सकारात्मक रुख के साथ एक सीमित दायरे में रहने के आसार हैं। हो सकता है कि बाजार आज दोपहर बाद के कारोबारी सत्र में अपनी बढ़त कुछ हद गँवा बैठें। 
आगामी लोकसभा चुनावों तक तक भारतीय शेयर बाजारों में काफी उतार-चढ़ाव रहने की संभावना लग रही है। आने वाले समय में हमारे बाजारों की दिशा तय करने में कॉर्पोरेट नतीजों की महत्वपूर्ण भूमिका रहने की संभावना है। लोकसभा चुनावों तक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की ओर से कोई खास बिकवाली किये जाने की संभावना नहीं लग रही है। जनवरी-मार्च तिमाही के नतीजों पर भी यह निर्भर करेगा कि इनकी ओर से कितनी खरीदारी आयेगी। मेरा मानना है कि चुनावों तक ये लोग “देखो और इंतजार करो” की नीति अपना सकते हैं। निवेशकों के लिए सलाह यही है कि वे शेयर बाजारों के नीचे जाने की स्थिति में खरीदारी करें।  

 

 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.
 
Banner