|
निफ्टी 4700 से नीचे जाने की संभावना कमः नीरज दीवान (Neeraj Dewan) |
|
|
|
पिछले कुछ सत्रों की भारी गिरावट से बाजार तकनीकी तौर पर अत्यधिक बिकवाली (ओवरसोल्ड) की स्थिति में आ गया है।
ऐसे में वैश्विक बाजारों के मजबूत संकेतों से बाजार में आज एक वापस उछाल आने की काफी संभावना है। मुझे लगता है कि निफ्टी में आज 1% तक की तेजी दिख सकती है। अगर यूरोप से कोई नकारात्मक खबर नहीं आये तो वापस उछाल के बल पर छोटी अवधि में निफ्टी 4950 तक जा सकता है। लेकिन इसके आगे की चाल ब्याज दरों पर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के कदम और वैश्विक हालात पर निर्भर करेगी। मुझे लगता है कि रिजर्व बैंक को अब ब्याज दरों में बढ़ोतरी के सिलसिले को रोक कर थोड़ा इंतजार करना चाहिए। वैश्विक अर्थव्यवस्था के हालात अच्छे नहीं हैं। दूसरी ओर अक्टूबर-नवंबर तक महँगाई बढ़ने की रफ्तार में भी कमी की उम्मीद है। मुझे लगता है कि यूरोप का कर्ज संकट अमेरिका से कहीं अधिक गंभीर है और इसी वजह से दुनिया भर के शेयर बाजारों पर दबाव भी है। भारतीय बाजार भी इससे बच नहीं पाया है। लेकिन मुझे लगता है कि निफ्टी के 4700 के नीचे फिसलने की संभावना कम है। निवेशकों को अभी थोड़ी खरीदारी शुरू करने की सलाह रहेगी। अगर बाजार ज्यादा गिरता है तो खरीदारी बढ़ा देनी चाहिए। अभी कैपिटल गुड्स (Capital Goods), बैंकिंग (Banking) क्षेत्र में निजी बैंक और तेल-गैस (Oil & Gas) क्षेत्र काफी अच्छा लग रहे हैं। वहीं धातु (Metals) और आईटी (IT) शेयरों मंन बिकवाली का दबाव बढ़ सकता है। नीरज दीवान, निदेशक, क्वांटम सिक्योरिटीज (Neeraj Dewan, Director, Quantum Securities) (शेयर मंथन, 29 अगस्त 2011) |
|
Last Updated ( Monday, 29 August 2011 09:47 )
|