|
भारतीय शेयर बाजारों में अच्छी शुरुआत की उम्मीद |
|
|
नीरज दीवान, निदेशक, क्वांटम सिक्योरिटीजमजबूत वैश्विक संकेतों के मद्देनजर आज भारतीय शेयर बाजारों में कारोबार की शुरुआत अच्छी होने की उम्मीद है।
लेकिन दोपहर बाद के कारोबार में क्या होगा, इसके बारे में ठीक-ठीक नहीं कहा जा सकता। मेरा यह मानना है कि पिछले दिनों में दर्ज की गयी अच्छी मजबूती के बाद भारतीय शेयर बाजार जमने (कंसोलिडेशन) की कोशिश कर सकते हैं। हालाँकि इस समय बाजारों में तेजी पर बेचने का मिजाज दिख रहा है। यदि मार्च के शुरुआती दिनों की बात करें, तो सभी खराब खबरें शेयर बाजारों की भावना में शामिल हो गयी थीं। बाजार की धारणा में निराशावाद झलक रहा था। लेकिन उसके बाद वैश्विक स्तर पर अच्छी खबरों के आने का सिलसिला आरंभ हो गया। जिसकी वजह से शेयर बाजारों ने तेजी का रुख पकड़ लिया। हमारे यहाँ हो रहे लोकसभा चुनावों के अभी तक के संकेतों से स्पष्ट है कि कोई भी गठबंधन सरकार बनाता नहीं दिख रहा है। मेरा यह मानना है कि लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से ले कर सरकार बनने की प्रक्रिया पूरी होने तक हमारे शेयर बाजारों में काफी उतार-चढ़ाव आने की संभावना दिख रही है और बाजारों में कमजोरी का रुख आ सकता है। |
|
Last Updated ( Friday, 17 April 2009 10:10 )
|