Home जानकारों की राय नाम चुनें नीरज दीवान Neeraj Dewan चुनाव पूरे होने तक 3100-3500 का दायरा
Banner
Banner
चुनाव पूरे होने तक 3100-3500 का दायरा Print E-mail

नीरज दीवान, निदेशक, क्वांटम सिक्योरिटीज

आज शेयर बाजार काफी ऊपर-नीचे होता रह सकता है, लेकिन एक सीमित दायरा बना रहेगा।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों के संकेत अच्छे हैं, तो उसका कुछ असर दिखेगा। हाल में अंतरराष्ट्रीय बाजारों से अच्छी खबरें आती रही हैं, लेकिन मुझे लगता है कि उनसे जो अच्छी खबरें आनी थीं वे लगभग पूरी हो चुकी हैं। इसके अलावा घरेलू बाजार में तिमाही नतीजे उम्मीदों के आसपास ही रहेंगे, इनमें कुछ खास चमक नहीं रहेगी और ये मिले-जुले रहेंगे। इसलिए फिलहाल बाजार एक दायरे में ही रहेगा।
चुनाव पूरे होने और नयी सरकार बनने तक बाजार काफी ऊपर-नीचे होता रह सकता है। फिलहाल निवेशकों को किसी गिरावट पर ही खरीदारी करनी चाहिए, उन्हें नीचे खरीदारी के मौके मिल जायेंगे। मुझे लगता है कि मौजूदा स्तरों पर खरीदारी ठीक नहीं रहेगी। चुनाव पूरे होने तक के उतार-चढ़ाव के बीच मेरा अनुमान है कि निफ्टी का दायरा 3,100-3,500 के बीच रहेगा। स्थिति ज्यादा खराब हो तो यह नीचे की ओर 3,000 तक जा सकता है। लेकिन इसके नीचे फिसलने का अंदेशा नहीं है क्योंकि अर्थव्यवस्था को लेकर यह उम्मीद बंधने लगी है कि दूसरी छमाही में स्थिति सँभलने लग जायेगी।
विप्रो के नतीजों को बाजार की उम्मीदों से कुछ हल्का कहा जा सकता है। हालाँकि इसने पहली तिमाही में आईटी सेवाओं से आमदनी का जो अनुमान रखा है, वह चौथी तिमाही के लगभग बराबर है। लेकिन बाजार की धारणा इसके बदले इन्फोसिस और टीसीएस पर निर्भर करती है, जिन्होंने कहा है कि पहली तिमाही में काफी दबाव रहने वाला है।

 

 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.
 
Banner