|
इंतजार करें, खरीदारी के अच्छे मौके मिलेंगे |
|
|
नीरज दीवान, निदेशक, क्वांटम सिक्योरिटीजअगर अगले 10-15 दिनों का या महीने भर का नजरिया लें तो इस दौरान भारतीय बाजार काफी ऊपर-नीचे होते रहेंगे।
हमारे बाजारों की स्थिति दूसरे देशों से काफी अच्छी है, लेकिन हम विश्व बाजारों से एकदम अलग नहीं रहेंगे। अभी यह दिख रहा है कि विश्व बाजारों में अब एक थकान आ रही है। अमेरिका में क्रेडिट कार्ड संबंधी सुधारों की पहल के बीच शुक्रवार को एक गिरावट दिखी। अगर कोई बुरी खबर नहीं आती है तो एकदम से बिकवाली नहीं आयेगी। लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कोई नरमी आने पर उसका असर भारतीय बाजारों पर भी होगा। अब हम दूसरे बाजारों की तुलना में सस्ते नहीं रह गये हैं। हालाँकि अभी बजट और 100 दिनों के कार्यक्रम के चलते बाजार में एक उम्मीद बनी रहेगी। इसके चलते एकदम से बिकवाली नहीं उभरेगी। मेरी सलाह है कि लोगों को अभी एकदम से खरीदारी के लिए नहीं कूद पड़ना चाहिए। अगर वे एक-दो महीने इंतजार करेंगे तो उन्हें खरीदारी के अच्छे मौके मिलेंगे। नीचे की ओर निफ्टी को 4000-4050 पर पहला बड़ा सहारा मिलेगा और उसके नीचे 3700-3800 पर। अभी चुनिंदा मँझोले शेयरों में खरीदारी की जा सकती है, लेकिन बेहद सावधानी के साथ। आप उस शेयर को अच्छी तरह समझते हों और पीई अनुपात के लिहाज से वह सस्ता हो, तभी खरीदें। |
|
Last Updated ( Monday, 25 May 2009 09:54 )
|