Home जानकारों की राय नाम चुनें नीरज दीवान Neeraj Dewan भारी बिकवाली की संभावना नहीं
Banner
Banner
भारी बिकवाली की संभावना नहीं Print E-mail

नीरज दीवान, निदेशक, क्वांटम सिक्योरिटीज

आज भारतीय शेयर बाजारों के कारोबार में उतार-चढ़ाव रहने की संभावना है।

यदि शेयर बाजारों में गिरावट आती भी है, तो वह हल्की-फुल्की बिकवाली के तौर पर आयेगी। इस समय हमारे यहाँ कोई खराब खबर नहीं आ रही है, न ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर। ऐसे में हाल-फिलहाल हमारे बाजारों में किसी भारी बिकवाली की संभावना नहीं दिख रही है। गिरावट आने की स्थिति में निचले स्तरों पर खरीदारी आने की काफी उम्मीद है। इस समय हमारे बाजार जमने (कंसोलिडेशन) की कोशिश कर रहे हैं।

निफ्टी के लिए 4300 के आसपास अच्छा समर्थन है, जबकि ऊपर की ओर यह 4700 के स्तर को छू सकता है। यदि अंतरराष्ट्रीय बाजारों से कोई अच्छी खबर आती है, तो यह 4900 के स्तर तक भी जा सकता है। लंबी अवधि के निवेशकों के लिए मँझोली कंपनियों में चुनिंदा खरीदारी करना बेहतर विकल्प है। आज से दो महीने पहले यह हालात थे कि आप कोई भी शेयर खरीद सकते थे, लेकिन अब ऐसी स्थिति नहीं है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के प्रति लोगों के नजरिये में बदलाव आता दिख रहा है, यही वजह है कि इन दिनों विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की ओर से मजबूत खरीदारी आ रही है।

Last Updated ( Wednesday, 17 June 2009 09:34 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.
 
Banner