|
बजट से पहले खास हलचल की संभावना नहीं |
|
|
नीरज दीवान, निदेशक, क्वांटम सिक्योरिटीजभारतीय शेयर बाजारों में आम बजट से पहले कोई खास हलचल होने की संभावना नहीं है।
बजट पेश किये जाने से पहले हमारे बाजारों के एक सीमित दायरे में रहने का अनुमान है। निफ्टी के लिए नीचे की ओर इस दायरे की सीमा 4,200-4,250 की हो सकती है, जबकि ऊपर की ओर यह 4,400-4,450 तक जा सकता है। लंबी अवधि की सोच रखने वाले निवेशकों के लिए बेहतर यही होगा कि वे सौदों में बने रहें, क्योंकि लंबी अवधि में हमारे बाजारों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। निवेशक बजट पेश किये जाने का इंतजार कर रहे हैं। यह तो तय है कि इसमें विभिन्न क्षेत्रों के लिए दिशा-निर्देश आयेंगे। विनिवेश के मुद्दे पर क्या कहा जाता है, यह देखने वाली बात होगी। बजट में राहत वगैरह की संभावना है, लेकिन वित्त मंत्रालय इस बात की ओर भी ध्यान देगा कि राजकोषीय घाटे में अधिक बढ़ोतरी न हो। बजट से बाजार की जो अपेक्षाएँ हैं, वे पूरी होने की स्थिति में बाजारों में नये निवेश आ सकते हैं। ऐसे हालात में बजट के बाद बाजारों में एक तेजी की लहर आ सकती है। यदि इस तेजी में बाजार 10% तक ऊपर चले जायें, तो ऐसी स्थिति में मुनाफावसूली कर लेना बेहतर होगा। (शेयर मंथन, 02 जुलाई 2009) |
|
Last Updated ( Thursday, 02 July 2009 09:36 )
|