Home जानकारों की राय नाम चुनें नीरज दीवान Neeraj Dewan दोपहर बाद बिकवाली आने की संभावना
Banner
Banner
दोपहर बाद बिकवाली आने की संभावना Print E-mail

नीरज दीवान, निदेशक, क्वांटम सिक्योरिटीज

मजबूत अंतरराष्ट्रीय संकेतों के मद्देनजर हमारे बाजारों में अच्छी शुरुआत की उम्मीद है।

लेकिन हो सकता है कि दोपहर बाद के कारोबार में बिकवाली का रुख आ जाये। इस समय विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की ओर से लगातार बिकवाली की जा रही है। मेरा मानना है कि मार्च के बाद की अवधि में आयी तेजी की वजह से ये लोग इस समय मुनाफे की स्थिति में हैं और अब मुनाफावसूली कर रहे हैं। ये लोग अमेरिकी शेयर बाजारों में भी अपनी पूँजी लगा रहे हैं, क्योंकि इन्हें उम्मीद है कि अमेरिका में जुलाई-सितंबर तिमाही बेहतर रहेगी। इन्फोसिस, एक्सिस बैंक और एचडीएफसी बैंक के जो नतीजे आये हैं, वे बेहतर रहे हैं। हालाँकि एक्सिस बैंक की आमदनी में अन्य आय का काफी योगदान रहा है और यह देखने वाली बात होगी कि वे आने वाले समय में इस किस तरह बरकरार रखते हैं। (शेयर मंथन, 15 जुलाई 2009)

Last Updated ( Wednesday, 15 July 2009 09:44 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.
 
Banner