Home जानकारों की राय नाम चुनें नीरज दीवान Neeraj Dewan भारतीय बाजारों के अधिक गिरने की संभावना नहीं
Banner
Banner
भारतीय बाजारों के अधिक गिरने की संभावना नहीं Print E-mail

नीरज दीवान, निदेशक, क्वांटम सिक्योरिटीज

आज वायदा कारोबार में जुलाई सीरीज की एक्सपायरी का दिन है और भारतीय शेयर बाजारों के अधिक गिरने की संभावना नहीं लग रही है।

कल की गिरावट से यह स्पष्ट हो गया कि हमारे बाजारों की चाल पर एशियाई बाजारों खास कर चीन के बाजारों का काफी असर पड़ता है। आज यदि चीन के बाजारों में वापसी नहीं आती है, तो हमारे बाजारों में दबाव दिख सकता है। इस समय निफ्टी का 4,650 के स्तर के ऊपर जाना काफी मुश्किल लग रहा है और यह स्तर तभी पार होगा, जब बाजार को अच्छी खबरों की खुराक मिलेगी। अप्रैल-जून तिमाही के जो नतीजे दिखे हैं, उनसे एक बात साफ दिख रही है कि कंपनियों ने मुनाफा तो जरूर हासिल किया है,  लेकिन इनके कारोबार में अधिक बढ़ोतरी नहीं है। इस समय हमारे बाजारों की जैसी स्थिति है, उसके हिसाब से निवेशकों को अवसर की तलाश में रहना चाहिए और चुनिंदा खरीदारी करनी चाहिए। (शेयर मंथन, 30 जुलाई 2009)

Last Updated ( Thursday, 30 July 2009 11:03 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.
 
Banner