Home जानकारों की राय नाम चुनें नीरज दीवान Neeraj Dewan भारतीय बाजारों में बेहतर शुरुआत की उम्मीद
Banner
Banner
भारतीय बाजारों में बेहतर शुरुआत की उम्मीद Print E-mail

नीरज दीवान, निदेशक, क्वांटम सिक्योरिटीज

आज वैश्विक और एशियाई संकेत बेहतर हैं।

इसके अलावा पिछले कुछ दिनों से भारतीय शेयर बाजारों में कमजोरी दिखी है, ऐसे में हमारे यहाँ आज के कारोबार मे वापसी की उम्मीद है। हालाँकि आज की शुरुआत बेहतर हो सकती है, लेकिन इसके बावजूद बाजार के एक निश्चित दायरे में ऊपर-नीचे होने के आसार लग रहे हैं। यदि हम कॉर्पोरेट जगत के नतीजों को देखें, तो ये मिले-जुले रहे हैं।
हालाँकि कंपनियों ने इस तिमाही के दौरान मुनाफा हासिल किया है, लेकिन यह मुनाफा मुख्य रूप से लागत में कटौती की वजह से संभव हो सका है। अभी भी कंपनियों की आमदनी में खास बढ़ोतरी नहीं दिख रही है। हालाँकि ऑटो और सीमेंट जैसे क्षेत्रों में पिछले कुछ समय से माँग बढ़ती दिखी है। यदि हम निफ्टी के बारे में बात करें, तो यह ऊपर की ओर 5,200 के स्तर तक चढ़ सकता है। लेकिन यह नीचे की ओर फिसल कर 4,900 तक जा सकता है। हालाँकि 4,900 के स्तर पर इसके लिए महत्वपूर्ण समर्थन है। (शेयर मंथन, 23 अक्टूबर 2009)

Last Updated ( Friday, 23 October 2009 09:28 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.
 
Banner