Home जानकारों की राय नाम चुनें नीरज दीवान Neeraj Dewan आज बाजार कुछ बेहतर रहने की उम्मीद
Banner
Banner
आज बाजार कुछ बेहतर रहने की उम्मीद Print E-mail

नीरज दीवान, निदेशक, क्वांटम सिक्योरिटीज

आज के लिए भारतीय शेयर बाजार थोड़े बेहतर लग रहे हैं। या तो इनकी सकारात्मक शुरुआत होगी या फिर सुबह के बाद के कारोबारी घंटों में इनमें बढ़त का रुख देखने को मिलेगा। जहाँ तक कारोबारी नतीजों का सवाल है, ये बाजार की भावना में पहले से ही शामिल हैं। हालाँकि इन नतीजों की वजह से किसी खास शेयर में गिरावट या मजबूती आ सकती है, लेकिन जब तक नतीजे आने का सिलसिला चलेगा, तब तक बाजारों के थोड़ा नकारात्मक रुख के साथ एक सीमित दायरे में रहने की संभावना है।

इस दौरान यानी जनवरी के खत्म होने तक बाजारों में 4-5% तक गिरावट भी आ सकती है। लेकिन उसके बाद हमारे शेयर बाजारों में मजबूती आना शुरू होने की उम्मीद है। अमेरिका में बराक ओबामा कुर्सी सँभालने वाले हैं और उनकी ओर से एक बड़ा राहत पैकेज लाया जा रहा है। ऐसी बातों से बाजारों की भावना बेहतर होगी। हमने अमेरिकी शेयर बाजारों की ओर देखना बंद नहीं किया है। हालाँकि कुछ-कुछ अलगाव (डिकपलिंग) जरूर देखने को मिलता है, लेकिन पूरा अलगाव तो कभी नहीं होगा।

Last Updated ( Wednesday, 14 January 2009 10:33 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.
 
Banner