Banner
Banner
अभी दायरे में रहेगा बाजार Print E-mail

नीरज दीवान, निदेशक, क्वांटम सिक्योरिटीज

अगले कुछ दिनों तक मुझे बाजार में कोई खास हलचल होती नहीं दिखती और बाजार एक दायरे में ही रहने की उम्मीद है।

निफ्टी ऊपर 5200-5250 और नीचे 4950-5000 के दायरे में रह सकता है। मेरे हिसाब से निफ्टी जब तक 5250 का दायरा निर्णायक रूप से नहीं तोड़ता, तब तक वह एक दायरे में ही रहेगा। ऐसे में खास शेयरों या क्षेत्रों पर ध्यान देने की रणनीति ज्यादा कारगर हो सकती है।
किरीट पारिख समिति की सिफारिशों पर जल्द फैसला होने की उम्मीद से तेल-गैस क्षेत्र में अच्छी तेजी दिख रही है। इसी वजह से एचपीसीएल और बीपीसीएल जैसी सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनियों में अच्छी खरीदारी दिख रही है। इन कंपनियों पर नजर रखी जा सकती है। इसके साथ ही बैंकिंग और आईटी क्षेत्र में भी अच्छी चाल दिख रही है। ऐक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक के तिमाही नतीजे अच्छे रहे हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज में भी मजबूती है। (शेयर मंथन, 13 मई 2010)
 

Last Updated ( Thursday, 13 May 2010 09:57 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.
 
Banner