|
आज और तेजी आने की उम्मीद कम |
|
|
नीरज दीवान, निदेशक, क्वांटम सिक्योरिटीज
भारतीय बाजारों की शुरुआत तो अच्छी हुई है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि बाजार आज बहुत ज्यादा तेजी दिखायेगा।
हफ्ते का आखिरी कारोबारी दिन होने की वजह से इसमें बहुत ज्यादा बढ़त की उम्मीद नहीं है। हालाँकि आज औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी) के आँकड़े आने हैं। अगर ये आँकड़े अच्छे आते हैं और यूरोपीय बाजारों की शुरुआत भी अच्छी रहती है तो आज निफ्टी 5175 का स्तर छू सकता है। अभी हम ऐसा नहीं कह सकते कि छोटी अवधि में बाजार में गिरावट की आशंका खत्म हो गयी है। यूरोप में कर्ज संकट अब भी बना है। जब तक वहाँ से बुरी खबरें आनी नहीं बंद हो जातीं और मॉनसून अच्छा रहने की बात पक्की नहीं हो जाती, तब तक तेजी टिके रहना थोड़ा मुश्किल है। फिर भी अब लगता है कि निफ्टी 4900 से नीचे जाने की संभावना कम ही है। कैपिटल गुड़्स, बैंकिंग, इंजीनियरिंग और ऑटो क्षेत्र अच्छे लग रहे हैं। इन क्षेत्रों में निवेश किया जा सकता है। वहीं महाराष्ट्र में एफएसआई बढ़ाने के प्रस्ताव पर बॉम्बे हाईकोर्ट की रोक का असर रियल एस्टेट शेयरों पर दिख सकता है। खासकर मुंबई में जिन रियल एस्टेट कंपनियों का ज्यादा कामकाज है, उन पर इसका असर पड़ेगा। (शेयर मंथन, 11 जून 2010) |
|
Last Updated ( Friday, 11 June 2010 10:00 )
|