Home जानकारों की राय नाम चुनें नीरज दीवान Neeraj Dewan अभी 5350 तक तो जा ही सकता है निफ्टी
Banner
Banner
अभी 5350 तक तो जा ही सकता है निफ्टी Print E-mail

नीरज दीवान, निदेशक, क्वांटम सिक्योरिटीज

बाजार आज मजबूत नजर आ रहा है और मुझे लगता है कि कल की तेज गिरावट के बाद बाजार जमने की कोशिश कर रहा है।

भारतीय बाजारों की चाल फिलहाल अंतरराष्ट्रीय बाजारों पर निर्भर है। ऐसे में अगर यूरोप मजबूत खुलता है तो भारतीय बाजार में आज अच्छी तेजी आ सकती है।
मेरे हिसाब से बाजार में तेजी के रुझान है। थोड़ी चिंता अगर है तो बस मॉनसून की। मॉनसून अभी तक कमजोर रहा है। अगर मॉनसून थोड़ा बेहतर हो जाये तो बाजार में तेजी आयेगी। मुझे लगता है कि छोटी अवधि में बाजार 5350 तक तो जा ही सकता है। दूसरी ओर गिरावट की स्थिति में बाजार मुझे 5100 के नीचे जाता नहीं दिखता।
तकनीकी विश्लेषक अभी क्या बता रहे हैं इसके बारे मैं कुछ नहीं कह सकता, लेकिन मुझे नहीं लगता है कि निफ्टी अगले 1-2 हफ्तों में 5500 का स्तर छू सकता है। साथ ही ऐसा भी नहीं लगता कि 5500 का स्तर आने के बाद कोई तेज गिरावट आयेगी। मुझे बाजार में बुनियादी तौर पर इतने बड़े उतार-चढ़ाव की संभावना नहीं लगती।
मेरा मानना है कि कैपिटल गुड्स और तेल-गैस क्षेत्र काफी अच्छे रहेंगे। इन दोनों क्षेत्रों में निवेश पर मुनाफे की अच्छी संभावना है। (शेयर मंथन, 02 जुलाई 2010)

Last Updated ( Friday, 02 July 2010 09:55 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.
 
Banner