|
मँझोले शेयरों में दिखेगी ज्यादा मजबूती |
|
|
नीरज दीवान, निदेशक, क्वांटम सिक्योरिटीज
बाजार आज मजबूत लग रहा है और संभवत: कल की गिरावट के बाद आज बाजार जमने की कोशिश करेगा।
निफ्टी का आज का दायरा 5380-5440 के बीच रह सकता है। मुझे लगता है कि बाजार में अभी तेजी की गुंजाइश कुछ बची है और छोटी अवधि में 5500 का लक्ष्य दिख सकता है। हालाँकि इसके बाद बाजार में मुनाफावसूली से इन्कार नहीं किया जा सकता। वैसे कल बाजार में आखिरी घंटे में जो गिरावट आयी, वह हल्की मुनाफावसूली ही थी। मुझे लगता है आने वाले दिनों में मँझोले शेयर ज्यादा तेजी दिखा सकते हैं, क्योंकि दिग्गज शेयरों में उतनी तेजी बाकी बची नहीं है। इसके साथ ही धातु क्षेत्र और रिलायंस समूहों की कंपनियों में मजबूती दिख सकती है। बाजार की अगली चाल मॉनसून की प्रगति और कंपनियों के तिमाही नतीजों पर निर्भर करती है। गिरावट की स्थिति में निफ्टी 5200 से नीचे जाने की संभावना अभी नहीं लग रही है। (शेयर मंथन, 15 जुलाई 2010) |
|
Last Updated ( Thursday, 15 July 2010 09:08 )
|