Home जानकारों की राय नाम चुनें नीरज दीवान Neeraj Dewan 2008 का शिखर पार होने की उम्मीद
Banner
Banner
Banner
2008 का शिखर पार होने की उम्मीद Print E-mail

नीरज दीवान, निदेशक क्वांटम सिक्योरिटीज

भारतीय शेयर बाजार में सकारात्मक रुझान बरकरार है और अगले 2 हफ्तों में निफ्टी (Nifty) 6350 तक जा सकता है।

 मेरे हिसाब से मौजूदा तेजी में निफ्टी (Nifty) जनवरी 2008 के शिखर को पार कर लेगा या कम-से-कम उसके आस-पास चला जायेगा। हालाँकि कोल इंडिया (Coal India) के भारी भरकम आईपीओ (IPO) की वजह से बाजार में नकदी का दबाव रहेगा, जिससे बाजार अक्टूबर के अंत में थोड़ा नीचे जा सकता है।
गिरावट की स्थिति में भी फिलहाल निफ्टी 6000 के नीचे जाता नहीं दिख रहा है। लेकिन अगर किसी कारण से गिरावट बढ़ती है तो निफ्टी पहले 5700 और इसके बाद 5500 तक फिसल सकता है।
अभी तेल-गैस, इन्फ्रास्ट्रक्चर और कैपिटल गुड्स क्षेत्रों के शेयरों में मजबूती रहने की उम्मीद है। वहीं ऑटो और बैंकिंग में थोड़ी कमजोरी रह सकती है। ये दोनों क्षेत्र काफी बढ़ चुके हैं। वहीं चुनिंदा शेयरों की बात करें तो रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) और रिलायंस कैपिटल (Reliance Capital) में 10-15% की बढ़त संभव है। (शेयर मंथन, 12 अक्टूबर 2010)

Last Updated ( Tuesday, 12 October 2010 10:00 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.