Home जानकारों की राय नाम चुनें कवी कुमार Kavee Kumar निफ्टी 3-4 महीनों तक 2500-3200 के बीच
Banner
Banner
Banner
निफ्टी 3-4 महीनों तक 2500-3200 के बीच Print E-mail

कवि कुमार, सीईओ, मल्टीपल एक्स कैपिटल

बाजार के बारे में इस समय कोई अनुमान लगाना बड़ा मुश्किल हो गया है। दो दिन पहले ही स्थिति ठीक लगने लगी थी। इन्फोसिस के बाद एचडीएफसी बैंक के भी नतीजे अच्छे रहे थे, लेकिन उसके बाद नॉर्टेल की खबर आ गयी। इस समय कब कैसी खबर सामने आ जायेगी, यह सोचना बड़ा कठिन है। लेकिन फिलहाल कुछ समय तक बाजार बेजान और दिशाहीन बना रह सकता है। अगले 3-4 महीनों तक निफ्टी का दायरा मुझे मोटे तौर पर 2,500-3,200 का दिख रहा है। इसके 2,500 से नीचे जाने की संभावना कम ही है।

टीसीएस के नतीजे मेरे हिसाब से काफी निराश करने वाले हैं। कंपनी का प्रदर्शन काफी सपाट जैसा रहा है और इसे इससे बेहतर प्रदर्शन करना चाहिए था। अगर इसी मुश्किल माहौल में इन्फोसिस बेहतर नतीजे दे सकती है, तो टीसीएस क्यों नहीं?

Last Updated ( Friday, 16 January 2009 10:56 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.